चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाकर लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर हुई भाषण, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में क्रमश: सक्षम नौटियाल, रिषिता पंवार एवं पंकज पंवार ने बाजी मारी।
जिले की जूनियर रेडक्रॉस इकाई की ओर से बुधवार को सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य नत्थीलाल बंगवाल ने कहा कि धूम्रपान जीवन के लिए अभिशाप है। जूनियर रेडक्रॉस के जिला प्रभारी डा. शंभू प्रसाद नौटियाल ने छात्र-छात्राओं को कैंसर के कारण, लक्षण व बचाव के उपाय बताए। इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सक्षम नौटियाल प्रथम, अनामिका पंवार द्वितीय, प्राची रावत तृतीय रही। पोस्टर में रिषिता पंवार, दीपिका एवं सोनिया बिष्ट तथा निबंध में पंकज पंवार, सविता फर्स्वाण एवं भानुप्रिया ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर राजेश नौटियाल, ऋषिराम कोठियाल, डा. अजय शंकर बंगवाल, शीशपाल सिंह, भगवती जोशी आदि मौजूद थे।