फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरासू बैंड पर भूस्खलन के ट्रीटमेंट में घटिया गुणवता के कार्य का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। डुंडा के ब्लाक प्रमुख कनकपाल परमार ने धरासू बैंड के निकट हो रहे भूस्खलन ट्रीटमेंट में निमभन गुणवत्ता का कार्य करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस संबंध में भारतीय भूसर्वेक्षण विभाग से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जीएसआई के उपमहानिदेशक को लिखे पत्र में ब्लाक प्रमुख ने बताया कि वर्ष 2012 एवं 2013 की आपदा के बाद धरासू नालूपाणी क्षेत्र में सक्रिय भूस्खलन हुआ था। अब दो सालों से यहां भूस्खलन ट्रीटमेंट का कार्य कराया जा रहा है लेकिन बेतरतीब ढंग से पहाड़ के कटान और निमभन गुणवत्ता के कार्यों के चलते गंगोत्री हाईवे की स्थिति बदतर हो गई है। साथ ही यहां पहाड़ कटिंग का मलबा सीधे गंगा भागीरथी में उड़ेला जा रहा है। उन्होंने गंगोत्री हाईवे पर सुरक्षित एवं सुगम यातायात के लिए इस संवेदनशील हिस्से का विस्तृत अध्ययन कराकर प्रभावी ट्रीटमेंट कार्य कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें