फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा भागीरथी में उड़ेल रहे ऑल वेदर रोड का मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पर्यावरणीय मानकों को लेकर पहले ही एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के फेर में फंसी ऑल वेदर रोड परियोजना पर निर्माण कंपनी की लापरवाही भारी पड़ सकती है। धरासू बैंड के पास चल रहे ट्रीटमेंट कार्य का भारी मलबा निर्धारित डंपिंग जोन के बजाय सीधे गंगा भागीरथी में उड़ेला जा रहा है। वन विभाग द्वारा केस दर्ज करने के बाद भी निर्माण एजेंसी सबक लेने को राजी नहीं है।
विज्ञापन

गंगोत्री तक ईको सेंसिटिव जोन के चलते ऑल वेदर रोड परियोजना को अभी तक हरी झंडी नहीं मिल पायी है। यहां फिलहाल धरासू बैंड एवं बड़ेथी चुंगी में भूस्खलन का ट्रीटमेंट तथा धरासू बैंड से सिल्क्यारा बैंड के बीच सड़क चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। पर्यावरण को हो रहे नुकसान के चलते ही ऑल वेदर रोड परियोजना पर बार-बार कानूनी अड़ंगेबाजी लग रही है। इसके बावजूद धरासू बैंड पर काम कर रही कंपनी सबक लेने को राजी नहीं है। यहां धड़ल्ले से पहाड़ की कटिंग का सारा मलबा निर्धारित डंपिंग जोन के बजाय सीधे गंगा भागीरथी में उड़ेला जा रहा है।

कंपनी के खिलाफ की जा रही है कार्रवाई
प्रभागीय वन अधिकारी संदीप कुमार ने स्वीकारा कि वन अधिनियम का उल्लंघन करने पर धरासू में ऑल वेदर रोड का कार्य कर रही कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एक हफ्ते के भीतर जुर्माना राशि निर्धारित कर कंपनी से वसूली की जाएगी। इसके साथ ही डंपिंग जोन के बजाय गंगा भागीरथी में मलबा उड़ेले जाने को लेकर भी नोडल अधिकारी को लिखा गया है। उन्होंने स्वीकारा कि गंगा भागीरथी में मलबा उड़ेला जाना मानकों का सरासर उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें