चिन्यालीसौड़। महिलाओं को आत्मनिर्भर व निर्भीक बनाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राइंका में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एबीवीपी के मिशन साहसी के तहत आयोजित कार्यक्रम में करीब 300 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को देखते हुए हर लड़की को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्र महासंघ अध्यक्ष गौतम रावत, पवन नौटियाल, पूनम रमोला, अंकित राणा, राधे बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।