फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री विधायक ने किया जोशियाड़ा बैराज झील के किनारे रिवर फ्रंट पार्क का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। स्वच्छ आईकॉनिक प्लेस योजना के तहत जोशियाड़ा बैराज झील के किनारे बनाए गए रिवर फ्रंट पार्क का गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस पार्क के बनने से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलने के साथ ही पर्यटन का भी विकास होगा। उन्होंने उत्तरकाशी नगर के मास्टर प्लान का ब्लू प्रिंट दिखाते हुए इसे पर्यटन नगरी के तौर पर विकसित करने की बात कही।
विज्ञापन

मंगलवार शाम साढ़े सात बजे गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने पार्क का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के साथ ही तमाम पर्यटन स्थलों का प्रमुख पड़ाव होने के कारण उत्तरकाशी नगर में पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। डीएम डा. आशीष चौहान ने कहा कि इस पार्क के बगल में पालिका द्वारा भी दस लाख रुपये लागत से पार्क का निर्माण कराया गया है। इसमें शीघ्र अमर शहीद श्रीदेव सुमन की मूर्ति स्थापित की जाएगी। साथ ही एक मिनी चिड़ियाघर बनाने की योजना भी है। इस मौके पर ओसी कलक्ट्रेट अनुराग आर्य, ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई विभु विश्वामित्र रावत, सुरेंद्र नौटियाल, हरीश सेमवाल, विजय संतरी, अजय पुरी, किशोर भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें