फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमवीरों ने ली नशा नहीं करने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। आईटीबीपी 12वीं वाहिनी मातली में अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आईटीबीपी के चिकित्सा अधिकारी डा. सचिन अग्रवाल ने हिमवीरों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने नशीली दवाइयों के दुरुपयोग के प्रति भी हिमवीरों को सचेत किया। इस मौके पर हिमवीरों ने नशा नहीं करने और इस संबंध में अन्य लोगों को भी जागरूक करने की शपथ ली।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स निवारण दिवस पर पूरे जनपद में रैली एवं गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस प्रशासन आदि सरकारी विभागों ने लोगों को नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूक किया।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में सीओ मनोज ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर में रैली निकाली। रैली में एसओ महादेव उनियाल, मनोज नेगी, मनीषा नेगी आदि मौजूद रहे। वहीं विकास भवन परिसर में आयोजित गोष्ठी में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। उधर, चिन्यालीसौड़ में बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्जुना चौहान के नेतृत्व में रैली निकाली गई। पुरोला में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारे लाल हिमानी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इसमें थानाध्यक्ष रवि प्रसाद कवि, मदनलाल अग्रवाल, हरिमोहन नेगी, सोनू कपूर, विक्रम रावत, बरदेव नेगी आदि मौजूद रहे। बड़कोट में थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने रैली निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें