फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि ऋण माफी और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। कृषि ऋण माफ करने एवं सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगों का निस्तारण नहीं होने पर 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मौसम की मार और बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं से ग्रस्त किसानों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बीते कुछ सालों से मौसम में आए बदलाव के चलते खेती बागवानी बर्बाद हो रही है। उन्होंने सरकार से कृषि ऋण माफ करने की मांग की। साथ ही ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में अल्ट्रासाउंड मशीन सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव होने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में लोग छोटी-छोटी बीमारियों के उपचार के लिए देहरादून का रुख करने को मजबूर हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कृषि ऋण माफ करने और सीएचसी पुरोला में अल्ट्रासाउंड मशीन चालू कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मांगें पूरी नहीं हुई, तो वे 15 जुलाई से अनशन शुरू कर देंगे। प्रदर्शनकारियों में प्रकाश कुमार, धीरज कुमार, राकेश, विरेंद्र लाल, भागचंद, सुरेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें