उत्तरकाशी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदेश स्तरीय अभ्यास वर्ग सोमवार को कीर्ति इंटर कालेज में शुरू हुआ। इस चार दिवसीय आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए अभाविप के करीब 300 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।
अभ्यास वर्ग के पहले दिन अभाविप के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने छात्रों को संगठन के सिद्धांतों एवं कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा पूरे देश में सांस्कृतिक, शैक्षिक, सामाजिक आदि गतिविधियां संचालित की जा रही है। इस मौके पर प्रदीप शेखावत, सुधीर जोशी, मनोज, लक्ष्मण, डा. धीरेंद्र कुमार, अजय ठाकुर आदि मौजूद रहे।