फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से खुशगवार हुआ जिले का मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी/बड़कोट। तेज हवा के साथ यमुनोत्री-गंगोत्री धाम सहित पूरे जनपद में झमाझम बारिश हुई। वहीं राड़ी क्षेत्र में फॉल्ट के चलते रवाईं घाटी में विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण क्षेत्र की जनता और तीर्थयात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। यमुनोत्री धाम में झमाझम बारिश हुई, जबकि गंगोत्री में हल्की हुई। जिला मुख्यालय पर भी करीब आधा घंटा झमाझम बारिश होने से मौसम में खुशगवार हो गया। शुक्रवार देर रात को राड़ी क्षेत्र में तेज हवाओं के चलते ग्रिड की लाइन में फॉल्ट आने के कारण रवाईं घाटी में बिजली गुल हो गई थी, जो शनिवार को 17 घंटे बाद बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें