उत्तरकाशी। गुफियारा के निकट एक ट्रक अनियंत्रित होकर गंगोत्री हाईवे पर पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार चार लोग घायल हो गए। शनिवार को कोल्ड ड्रिक एवं मिनरल वाटर की सप्लाई के लिए भटवाड़ी की ओर जा रहा एक ट्रक गुफियारा के निकट बिजली के खंभे से टकराकर गंगोत्री हाईवे पर पलट गया, जिससे ट्रक चालक कमल सिंह, परिचालक संतोष एवं प्रेम बहादुर सभी नेपाल निवासी व गंभीर सिंह खरोला निवासी भेनगी प्रतापनगर टिहरी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि घायलों की स्थिति ठीक है।