फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों की शिकायत पर सीईओ ने एमडीएस को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। फीस बढ़ोत्तरी की मार से परेशान अभिभावकों की शिकायत पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य ने मसीह दिलासा स्कूल (एमडीएस) को नोटिस भेजा है। सीईओ ने स्कूल प्रबंधन से फीस बढ़ोत्तरी के संबंध में एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

कुछ अभिभावकों ने एमडीएस के खिलाफ फीस बढ़ोत्तरी की शिकायत की थी, जिसका संज्ञान लेते हुए सीईओ ने विद्यालय प्रबंधन को नोटिस भेजा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य ने बताया कि कुछ अभिभावकों ने एमडीएस के खिलाफ फीस बढ़ोत्तरी की शिकायत की थी। इस पर स्कूल प्रबंधन को नोटिस भेजकर एक हफ्ते के भीतर जवाब मांगा गया है। यदि आरोप सही पाया गया, तो स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूल के प्रबंधक फादर सीरियक का कहना है कि वे अभी शहर से बाहर हैं और इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें