फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालोनियों में अवैध कब्जों के खिलाफ जल विद्युत निगम कर्मियों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी। जल विद्युत निगम की कालोनियों में बाहरी लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ अब निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने हाल ही में चिन्यालीसौड़ में हुए विवाद को देखते हुए कालोनी से अवैध कब्जा धारकों को शीघ्र हटाने व विवाद खड़ा करने वाले सिंचाई विभाग के कर्मचारी को जिले से बाहर ट्रांसफर करने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने 23 अप्रैल से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जनपद में जल विद्युत निगम की भटवाड़ी, मनेरी, हीना, तिलोथ, कुटेटी, जोशियाड़ा एवं चिन्यालीसौड़ स्थित कालोनियों में बड़ी संख्या में बाहरी लोगों ने अवैध कब्जा किया है। अवैध कब्जों के चलते यहां आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। बीते दिनों चिन्यालीसौड़ स्थित निगम की कालोनी में एक आवास खाली होने पर जब सिंचाई विभाग के कर्मचारी ने इसमें अपना सामान रखा, तो इस पर निगम कर्मी बिफर गए। मामला थाने तक भी पहुंचा। जल विद्युत निगम के कर्मचारियों ने कालोनी में अवैध कब्जे हटाने व कब्जों को बढ़ावा देने वाले सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी का अन्यत्र ट्रांसफर करने की मांग की है।
उन्होंने मुख्यमंत्री एवं निगम के उच्चाधिकारियों के साथ ही डीएम, एसडीएम को ज्ञापन प्रेषित कर 20 अप्रैल तक कार्रवाई नहीं होने पर 23 अप्रैल से चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन पर विवेक ग्रोवर, विक्की दास, पीपी शर्मा, सावन सिंह, शलभ वर्मा, रमेश, दुष्यंत आदि के हस्ताक्षर थे। इधर निगम की संयुक्त समन्वय समिति की तिलोथ शाखा से जुड़े हर्षमणि सुयाल, रामवीर रावत, प्रवीण चौरसिया, इलम सिंह पंवार, आत्माराम रतूड़ी, प्रकाश भट्ट, पूरण सिंह परगाईं, खिलेश पांडे आदि ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए इसमें शामिल होने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें