फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड के छात्र-छात्राओं को एक साल से नहीं मिली छात्रवृति

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पीजी कालेज से बीएड कर रहे छात्र-छात्राओं को अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिली है। इससे गुस्साए छात्रों ने एक हफ्ते के भीतर छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पीजी कालेज से बीएड कर रहे नवीन कुमार, हर्षवर्द्धन, मुरली प्रसाद, नीरज कुमार, हरीश कुमार, सोबेंद्र, बबिता, अंकिता आदि छात्र-छात्राओं ने बताया कि उन्हें बीएड कालेज में दाखिला लिए एक साल से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अभी तक समाज कल्याण विभाग की ओर से मिलने वाली छात्रवृत्ति नहीं मिल पायी है। ऐसे में उन्हें कालेज की फीस जमा करने में दिक्कत आ रही है। इस संबंध में संपर्क करने पर विभाग के अधिकारी बजट न होने की बात कहते हुए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं, जिससे छात्र-छात्राओं में रोष है। उन्होंने इस संबंध में डीएम को पत्र लिखकर एक हफ्ते के भीतर छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें