फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुतला फूंक कर किया वेलेंटाइन डे का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। समाज में पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के विरोध में हिंदू संगठनों ने वेलेंटाइन डे का पुतला फूंका। विहिप, बजरंग दल, अभाविप एवं वाल्मीकि समाज के कार्यकर्ताओं ने युवाओं को हिंदू संस्कृति के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

बुधवार को संगठनों से जुड़े लोग हनुमान चौक में एकत्र हुए। उन्होंने वेलेंटाइन डे जैसे आयोजनों से समाज में आ रही विकृति के विरोध में पुतला फूंका। विहिप के जिला मंत्री सुरेश सेमवाल ने कहा कि विदेशी कंपनियों द्वारा प्रचारित वेलेंटाइन डे जैसे कार्यक्रमों के मोह जाल में फंसकर युवा वर्ग भारतीय संस्कृति से दूर होता जा रहा है। इस मौके पर अपील चौहान, सौरभ व्यास, शिशु पाल, अमित राणा, गणेश राणा, अजय प्रकाश बडोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें