फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव बारात में भोले के जयकारों से गूंजी शिवनगरी उतरकाशी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। महाशिवरात्रि पर जिला मुख्यालय पर शिवजी की बारात और काशी विश्वनाथ मंदिर के ध्वज की शोभा यात्रा निकाली गई। नगर के मुख्य मार्गों पर स्थानीय संस्कृति एवं शिव के प्रति आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। शिव नगरी भोले के जयकारों से गूंज उठी।
विज्ञापन

बुधवार को श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर में एकत्र हुए। यहां से शिवजी की बारात और ध्वज शोभा यात्रा निकाली गई। नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए शोभा यात्रा पौराणिक मणिकर्णिका घाट पहुंची। यहां गंगा स्नान के बाद बस अड्डा, भटवाड़ी रोड, भैरव चौक होते हुए विश्वनाथ मंदिर में संपन्न हुई। शोभा यात्रा के दौरान पारंपरिक परिधानों में सजी जाड भोटिया समुदाय के साथ ही बाड़ाहाट एवं बाड़ागड्डी क्षेत्र की महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर रांसो एवं तांदी नृत्य किया।
यूथ फाउंडेशन के युवा शिवजी के गणों के वेश में आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा के समापन पर काशी विश्वनाथ मंदिर में नया ध्वज फहराया गया। इस मौके पर विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी, विधायक गोपाल रावत, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, विष्णुपाल रावत, मेजर आरएस जमनाल, कमल रावत, मोहन डबराल, प्रताप पोखरियाल, प्रताप बिष्ट, शैलेंद्र नौटियाल, किरन पंवार, पवना सेमवाल, मीना नौटियाल, सविता भट्ट सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें