फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने तलब की घोषणाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला स्तरीय विभागों की कार्य प्रगति को लेकर जिला सभागार में एक समीक्षा बैठक हुई, जिसमें डीएम डा. आशीष चौहान ने सभी विभागों को मुख्यमंत्री एवं जनप्रतिनिधियों की घोषणाओं से जुड़े मामलों की रिपोर्ट तीन दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई बैठक में डीएम ने कम वसूली करने पर तीन संग्रह अमीनों का वेतन रोकने के आदेश दिए। बैठक में बताया गया कि राजस्व पुलिस के अंतर्गत सभी तहसीलों में 37 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 14 रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किए जा चुके हैं और 4 का निस्तारण हो चुका है। डीएम ने स्थानीय निकायों को एक सप्ताह के भीतर क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालयों के कार्य पूरे करने को कहा। बैठक में एडीएम पीएल शाह, प्रभारी अधिकारी कलक्ट्रेट अनुराग आर्य, एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें