फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी अंत तक अवमुक्त बजट खर्च करें विभाग - डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला योजना की समीक्षा बैठक में डीएम डा. आशीष चौहान ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को फरवरी के अंत तक अवमुक्त बजट खर्च करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित बैठक में जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं वाह्य सहायतित योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने तथा फरवरी के अंत तक अवमुक्त धनराशि खर्च करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 9 और 13 फरवरी को दोबारा जिला योजना की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। डीएम ने लघु सिंचाई, उरेडा, कृषि, उद्योग, सेवायोजन, खेल एवं सहकारिता विभाग को नौ फरवरी तक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने ऑफ लाइन टेंडर प्रक्रिया को डिजिटल कराने के लिए सभी अधिकारियों को दस फरवरी तक डिजिटल हस्ताक्षर की कार्रवाई पूरा करने के आदेश दिए। बैठक में भेषज एवं रेशम विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ को स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ विनीत कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य, अर्थ एवं संख्याधिकारी विरेंद्र पुरी, सहायक निदेशक मत्स्य प्रमोद शुक्ला, मुख्य कृषि अधिकारी महिधर सिंह तोमर, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान बीएस डोगरा, जिला समाज कल्याण अधिकारी जीत सिंह रावत, सहायक निदेशक बचत वीणा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें