उत्तरकाशी। जिला सभागार में आयोजित शिकायत निवारण शिविर में 23 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से अधिकांश शिकायतों को डीएम डा. आशीष चौहान ने मौके पर ही हल किया।
सोमवार होने वाले शिकायत निवारण शिविर में गंगोरी सेरा के ग्रामीणों ने सिंचाई गूल के लिए बने रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत की। गोफियारा निवासी ऐतवारी लाल ने बरसात से बचाव के लिए टेंट देने की मांग की, जबकि, गजोली निवासी धर्मा देवी ने बेटेे के इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगी। लक्ष्मण भंडारी ने कुमारकोट-जुणगा अंबेडकर मोटर मार्ग के किमी चार का विस्तारीकरण एवं डामरीकरण करने की मांग की, जिस पर डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अविलंब कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर सहायक निदेशक बचत वीणा त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान बीएस डोगरा, जिला समाज कल्याण अधिकारी जीत सिंह रावत आदि मौजूद रहे।