फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगर साबित हो रहे हैं शिकायत निवारण शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। हर सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित किए जा रहे शिकायत निवारण शिविर जनसमस्याओं के समाधान में कारगर साबित हो रहे हैं। सोमवार को भी गंभीर बीमारियों के इलाज की गुहार लेकर पहुंचे ग्रामीणों को डीएम डा. आशीष चौहान ने निराश नहीं किया।
विज्ञापन

सोमवार को शिविर में चिन्यालीसौड़ के चिलोट गांव की ऊषा (13) की मां ने बताया कि उसके दिल में छेद है। उसके पिता का निधन हो चुका है और माली हालत कमजोर होने के कारण वह उसका इलाज नहीं करा पा रही है। इस पर डीएम ने जिला अस्पताल में परीक्षण कराकर बच्ची को देहरादून स्थित कोरोनेशन अस्पताल रेफर करने के निर्देश दिए। बच्ची को रेडक्रास एवं निवेदिता राणा द्वारा 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। एक अन्य गरीब महिला बिजली देवी ने बेटे के इलाज में दो लाख रुपये खर्च होने पर मदद की गुहार लगाई। इस पर डीएम ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद का भरोसा दिलाया। शिविर में अन्य विभागों से संबंधित कुल 23 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर सहायक निदेशक मत्स्य प्रमोद शुक्ला, सीवीओ प्रलयंकर नाथ, सहायक निदेशक बचत वीणा त्रिपाठी, सहायक निदेशक डेयरी प्रेमलाल, एई विरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें