फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए ज्ञानसू की महिलाओं ने बजाए खाली बाल्टी और कनस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। ज्ञानसू क्षेत्र के लोगों को बीते एक माह से पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ट्यूबवेल आधारित पेयजल योजना और भारी भरकम बिल वसूले जाने के बाद भी नियमित जलापूर्ति न होने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने सोमवार को जल संस्थान के दफ्तर में खाली बाल्टी एवं कनस्तरों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र जलापूर्ति सुचारु नहीं होने पर कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी।
नगर के ज्ञानसू क्षेत्र में बीते एक माह से पानी की किल्लत के चलते उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत करने पर भी कार्रवाई न होने से उपभोक्ताओं में रोष है। सोमवार को ज्ञानसू की महिलाओं ने जल संस्थान के दफ्तर पर धावा बोल दिया। खाली बाल्टी एवं कनस्तर बजाते हुए जल संस्थान के दफ्तर पहुंची महिलाओं ने कहा कि ट्यूबवेल वाली योजना के नाम पर विभाग उपभोक्ताओं से मोटी धनराशि के बिल तो वसूल रहा है, लेकिन पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं करा रहा है। बिना पानी के घरों में रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

दफ्तर में किसी जिम्मेदार अधिकारी के न मिलने पर महिलाओं ने नारेबाजी की और ईई के मेज पर खाली बाल्टी और कनस्तर के साथ प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं किया गया, तो वे दफ्तर पर तालाबंदी करेंगी। प्रदर्शनकारियों में मीना चौहान, शोभा राणा, मंगलेश्वरी सेमवाल, ममता सेमवाल, विमला प्रजापति आदि महिलाएं शामिल थीं। महिलाओं ने मामले की शिकायत डीएम से की, जिस पर उन्होंने ईई को शाम तक जलापूर्ति के आदेश दिए।
विज्ञापन


कोट.........
ज्ञानसू क्षेत्र में जलापूर्ति करने वाला ट्यूबवेल पंप कुछ दिन पूर्व खराब हो गया था। इसे ठीक करा लिया गया है। जल्द ही ज्ञानसू क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
बीएस डोगरा, अधिशासी अभियंता जल संस्थान उत्तरकाशी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें