फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलण मोटर मार्ग के लिए 25वें दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। चमियारी-उलण मोटर मार्ग निर्माण समेत 11 सूत्री मांगों पर सुनवाई नहीं होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीण 25 दिन से क्रमिक अनशन आंदोलन पर डटे हुए हैं। शासन-प्रशासन के उपेक्षित रवैये से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

वर्ष 1989 में उलण तक सड़क स्वीकृत हुई। तिलपड़ गमरी तक सड़क का निर्माण हो चुका है, लेकिन इससे आगे उलण तक सड़क वन भूमि हस्तांतरण के पेंच में फंसी हुई है। बार-बार मांग करने पर भी इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से गुस्साए ग्रामीण बीते 25 दिन से नरसिंहधार तिलपड़ में क्रमिक अनशन पर डटे हुए हैं। इस बीच क्षेत्र के उपजिलाधिकारी एवं यमुनोत्री विधायक ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है।
सोमवार को धरना स्थल पर हुई सभा में आंदोलनकारी शिवशंकर पैन्यूली ने कहा कि शासन-प्रशासन और सरकार दूरस्थ क्षेत्र के प्रति उपेक्षित रवैया अपना रहे हैं। गांव के बुजुर्ग 25 दिन से क्रमिक अनशन पर डटे हैं, लेकिन कोई सुध लेने को राजी नहीं। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर रामव्यास मिश्रा, शेर सिंह राणा, तारादत्त बिजल्वाण, इंद्रदेव पैन्यूली, रामप्रवेश, पूर्णानंद, सुरेंद्र प्रसाद, लीलानंद, पूनम देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें