फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन विसंगतियों पर विद्युत कर्मियों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। विद्युत कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं व मांगों को लेकर विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन की बैठक की गई। रविवार को धरासू विद्युत गृह में पीपी शर्मा की अध्यक्षता मेें आयोजित बैठक में वेतन विसंगतियों को लेकर संगठन द्वारा रोष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने समयबद्ध वेतनमान में 9-14-19 वर्ष की व्यवस्था को पुन: बहाल करने की मांग की। साथ ही उन्होंने पे-मैट्रिक्स में सुधार करने, अवर अभियंताओं को जनवरी 2006 से 4600 ग्रेड पे देने तथा अवर अभियंता से सहायक अभियंता पद पर पदोन्नति कोटा 58.33 प्रतिशत करने की भी मांग की। बैठक में प्रकाश कुमार, विक्की दास, देवेंद्र चौहान, शलभ वर्मा, जगदीश नौटियाल, अनूप रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें