फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास में अपने ज्ञान का दायरा बढ़ाएंगे पीजी कालेज के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पीजी कालेज के छात्र-छात्राएं अब स्मार्ट क्लास में एड्यू सर्वेक्स सॉफ्टवेयर की मदद से विशेषज्ञ शिक्षकों के व्याख्यानों का फायदा भी उठा सकेंगे। इससे न केवल उच्च शिक्षा के स्तर में सुधार होगा, बल्कि ज्ञान का दायरा बढ़ने से प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मदद मिलेगी। शनिवार को महाविद्यालय में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ डीएम डा. आशीष चौहान ने किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय सिर्फ डिग्री हासिल करने के केंद्र बनकर रह गए हैं। उच्च शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए डीएम ने नई पहल की है। उन्होंने पीजी कालेज में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। इसमें छात्र-छात्राएं एड्यू सर्वेक्स सॉफ्टवेयर की मदद से विशेषज्ञ प्राध्यापकों के व्याख्यानों का लाभ ले सकेंगे। इसमें यूजर आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से विषयवार व्याख्यान की वीडियो उपलब्ध होगी।
डीएम ने छात्र-छात्राओं के साथ छात्र जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कक्षाओं में शिक्षकों से मिलने वाले ज्ञान के साथ ही अच्छी किताबों और इंटरनेट आदि के माध्यम से ज्ञान का दायरा बढ़ाया जा सकता है। दुग्ध संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र नौटियाल ने डीएम की इस पहल की सराहना करते हुए छात्र-छात्राओं से इसका फायदा उठाने की अपील की। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. पीएस मखलोगा, समन्वयक दिवाकर बौद्ध, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें