फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक दौर में पहुंची राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मनेरा स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता रोमांचक दौर में पहुंच गई है। रविवार को हुए मुकाबलों में बागेश्वर, हरिद्वार एसोसिएशन और उत्तरकाशी-ए व बी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सोमवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से मनेरा स्टेडियम में अंडर-14 बालक वर्ग की राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से कुल आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। रविवार को बागेश्वर ने हरिद्वार को 2-0, उत्तरकाशी-बी ने चमोली को 7-5, बागेश्वर ने देहरादून को 15-0, उत्तरकाशी-ए ने हरिद्वार को 2-1, एसोसिएशन हरिद्वार ने रुद्रप्रयाग को 2-1, बागेश्वर ने उत्तरकाशी-ए को 5-0, चमोली ने रुद्रप्रयाग को 3-1, हरिद्वार ने देहरादून को 6-5 तथा उत्तरकाशी-बी ने एसोसिएशन हरिद्वार को 12-8 से पराजित किया। इनमें 6-6 अंक पाकर बागेश्वर और उत्तरकाशी-बी व 4-4 अंकों के साथ एसोसिएशन हरिद्वार एवं उत्तरकाशी-ए टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग आर्य ने बताया कि सोमवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजन में उपक्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, मनमोहन भट्ट, शिवरतन रावत, धर्मानंद भट्ट, रमेश रावत, सुरेश भंडारी, राकेश कलूड़ा, ऊषा, कविता, प्रशांत, प्रभाकर, जितेंद्र, सुरेंद्र, भूपेंद्र सिंह आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें