उत्तरकाशी। आपदा प्रबंधन एवं विपरीत स्थितियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया। गंगोत्री विधायक गोपाल रावत एवं डीएम डा. आशीष चौहान ने कर्मचारियों से प्रेरणा लेने को कहा।
गंगोरी में वैली ब्रिज ढहने के बाद कम समय के भीतर यातायात बहाल करने और नए पुल का निर्माण कराने के लिए बीआरओ के कमान अधिकारी लै. कर्नल मनीष खुल्लर, मेजर सत्यजीत मोहंती एवं आदित्य नारायण को सम्मानित किया गया। खोज एवं बचाव कार्य के लिए निम के गिरीश रणाकोटी एवं विनोद गुसाईं, हर्षिल के थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल कुलदीप, राहुल, राजेश, सुनील, एसडीआरएफ के जवान लाल सिंह, हरीश, जयकृत सिंह, अनुसूया प्रसाद, नंदन सिंह, महेश चंद, हरीश पांडे, अरविंद, दीपक, कविंद्र, अमित, अग्निशमन के मनीष, दिनेश, अश्विनी, दिनेश सम्मानित हुए।
ढाटमीर क्षेत्र में हिमस्खलन में दबे लोगों की खोज के लिए आईटीबीपी के संतोष, गंभीर सिंह, प्रमोद सिंह, राजपाल, राजकमल, नरेश, संदीप, विपिन, एल राकेश, मनपाल, नरेश कुंडल, राजेंद्र, रणजीत सिंह, रोहित एवं सुरेंद्र, मोरी के थानाध्यक्ष दीप कुमार एवं एसडीआरएफ के रविंद्र को पुरस्कृत किया गया। जसपुर-पुराली मोटर मार्ग पर मलबे में दबे शव को निकालने पर लोनिवि के जेसीबी ऑपरेटर विक्की को तथा वॉल पेंटिंग के लिए पीजी कालेज के मुकुल बडोनी, राहुल, कैलाश, दीपक, धनपाल व मनीष शाह को सम्मानित किया गया। इनके अलावा उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले आपदा प्रबंधन जिला समन्वयक जयप्रकाश पंवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी मोहित चौधरी, विकास नायक, रमेश आर्य, गुलाब सिंह, प्रकाश रमोला, प्रवीण नेगी आदि को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एसपी ददनपाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद रहे।