फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनेरा स्टेडियम में शुरू हुई राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मनेरा स्टेडियम में शुक्रवार को खेल विभाग की ओर से अंडर-14 बालक वर्ग की राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मैच में उत्तरकाशी-बी टीम ने रुद्रप्रयाग को 14-3 से हराया। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जनपदों की कुल आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मनेरा स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा ने किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ही खेलकूद भी जरूरी है। अभ्यास और अनुशासन के बल पर युवा खेल के क्षेत्र में नाम कमा सकते हैं। डिप्टी कलक्टर एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग आर्य ने बताया कि प्रतियोगिता में बागेश्वर, देहरादून, हरिद्वार, चमोली, उत्तरकाशी-ए एवं बी, रुद्रप्रयाग, खो-खो एसोसिएशन हरिद्वार की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। शुक्रवार को हुए मुकाबले में उत्तरकाशी-बी टीम ने रुद्रप्रयाग को 14-3 के अंतर से हराया। दूसरे मैच में एसोसिएशन हरिद्वार की टीम ने चमोली को 13-6 से हराया। तीसरे मैच में उत्तरकाशी-ए ने देहरादून को 1-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
इस मौके पर उपक्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, मनमोहन भट्ट, शिवरतन रावत, धर्मानंद भट्ट, रमेश रावत, सुरेश भंडारी, राकेश कलूड़ा, ऊषा, कविता, प्रशांत, प्रभाकर, जितेंद्र, सुरेंद्र, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें