फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय में तालाबंदी और यमुनोत्री हाईवे पर जाम करेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। राजकीय महाविद्यालय को नवनिर्मित भवन में शिफ्ट करने तथा शिक्षकों की तैनाती आदि अन्य समस्याओं को लेकर छात्रों ने नौ दिसंबर से महाविद्यालय में तालाबंदी तथा यमुनोत्री हाईवे पर चक्काजाम की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष नवीन जगूड़ी ने बताया कि महाविद्यालय के नए भवन का निर्माण तो हो चुका है, लेकिन अभी तक वहां कक्षाओं का संचालन नहीं किया जा रहा है। महाविद्यालय में राजनीति शास्त्र, अंग्रेजी, गणित, रसायन विज्ञान आदि विषयों के प्राध्यापक पद रिक्त हैं। उच्च शिक्षा महज औपचारिकता बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को लेकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं नौ दिसंबर को महाविद्यालय में तालाबंदी करने के साथ ही यमुनोत्री हाईवे पर चक्काजाम करेंगे। प्राचार्य को ज्ञापन सौंपने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष के साथ ही सचिव दीपक सिंह, उपाध्यक्ष तनुजा बर्त्वाल, सचिन सिंह, राहुल बिष्ट, आरती, भगवती, सोनम आदि मौजूद रहे। प्राचार्य डा. एके तिवारी का कहना है कि महाविद्यालय को शीघ्र नए भवन में शिफ्ट करने की कार्रवाई चल रही है। विज्ञान वर्ग में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर जल्द ही दो प्राध्यापकों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें