फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन के बाद जंगल की आग पर पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगोत्री के मुखबा क्षेत्र में दो दिन पूर्व लगी आग पर वन विभाग ने काफी हद तक काबू पा लिया है। हालांकि जंगल के पास की पहाड़ियों से गिर रहे मलबे के कारण कर्मचारी कुछ हिस्सों तक नहीं पहुंच पाए, जिससे आग को पूरी तरह बुझाने में सफलता नहीं मिल पाई है। ऐसे में जल्द ही बारिश न होने तथा किसी लापरवाही के चलते आग फिर से भड़क सकती है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को मुखबा गांव के पास के देवदार, चीड़, अमील आदि पेड़ों से भरे जंगल में आग लग गई थी, जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई थी। जिसके बाद कर्मचारियों ने सोमवार दोपहर तक आग में काबू पा लिया था। ग्रामीण सुधांशु सेमवाल का कहना है कि बारिश न होने से मौसम शुष्क हो गया है। जिससे जंगलों में आग लगने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, वन क्षेत्र अधिकारी लाखीराम आर्य का कहना है कि कक्ष संख्या पांच के एक पुराने सूखे पेड़ में आग लगी हुई थी, जिसे कर्मचारियों द्वारा बुझा दिया गया है। लेकिन पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण कर्मचारी आगे तक नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें