उत्तरकाशी। गांव के स्कूली बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से गणेशपुर गांव में नवोदय पैटर्न पर परीक्षा आयोजित की गई।
गणेशपुर गांव में नवोदय पैटर्न पर आयोजित परीक्षा में गणेशपुर, नेताला, सिरोर, मनेरी एवं पाटा गांव के कुल 27 बच्चों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा के संयोजक विमल राणा ने बताया कि शिक्षा परीक्षा के बदलते दौर में ग्रामीण बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में काफी दिक्कतें आती हैं। प्रश्नों के उत्तर देने के लिए ओएमआर शीट का प्रयोग किया गया। परीक्षा में अनिकेत राणा प्रथम, सांभवी एवं मनीष चौहान संयुक्त रूप से द्वितीय, मानसी तृतीय रही। आयोजन में मोहित बधाणी, कमल राणा, ब्रह्मदत्त सेमवाल, गौतम बधाणी, आशीष राणा आदि ने विशेष सहयोग किया। रामलीला समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र कुकरेती एवं विमल राणा ने बच्चों को पुरस्कृत किया।