फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं के आभाव में जूझ रहा है दस हजार आबादी वाला धारी कफनौल क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। विकास खंड नौगांव के धारी कफनौल क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। यहां करीब 10 हजार ग्रामीणों की आबादी को आज भी बुखार की दवा के लिए 50 किमी की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

नौगांव ब्लॉक के तहत धारी कफनौल क्षेत्र में न तो बैंकिंग सुविधा है और न ही कोई ऐसा अस्पताल जहां गरीबों को आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित इलाज मिल सके। क्षेत्र में संचार सुविधा के भी हाल कुछ अच्छे नहीं हैं। धारी में बीएसएनएल का टावर तो लगा है, लेकिन महीने में चार दिन भी ठीक से काम नहीं करता है। ऐसे में लोग इंटरनेट और कॉलिंग का लाभ नहीं ले पाते हैं। धारी कलोगी के नाम से स्थापित सहकारी समिति बीस किमी दूर कुंवा के नाम से संचालित की जा रही है, यहां भी लोगों को बीज खाद तथा ऋण लेने के लिए अनावश्यक दौड़ लगानी पड़ रही है। गैस सिलेंडर के लिए भी लोगों को 50 किमी दूर नौगांव आना पड़ता है।
धारी कफनौल मोटर मार्ग पर एक दशक में एडीबी करोड़ों खर्च कर चुका है, लेकिन लोग आज भी जान जोखिम में डाल कर सफर करने को मजबूर हैं। धारी कफनौल मोटर मार्ग पर टीजीएमओ की सिर्फ एक बस दोपहर तीन बजे नौगांव से कफनौल तक जाती है। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के बुरे हाल हैं। सामाजिक कार्यकर्ता जयेंद्र सिंह राणा, भरत सिंह राणा, विनोद डोभाल, जयप्रकाश आदि का कहना है कि क्षेत्र में बैंक और सहकारी समिति की शाखा खुल जाए, तो लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें