फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रवीर बिष्ट बने संगठन के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। को-ऑपरेटिव बैंक इंप्लाइज यूनियन उत्तराखंड की उत्तरकाशी शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें सर्व सम्मति से चंद्रवीर सिंह बिष्ट को अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक उत्तरकाशी की मुख्य शाखा में बैंक कर्मचारियों की बैठक शनिवार को चुनाव अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह परमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्व सम्मति से चंद्रवीर सिंह बिष्ट अध्यक्ष, रमन सिंह रावत उपाध्यक्ष, चतर सिंह गुसाईं सचिव, शिवराज मियां कोषाध्यक्ष, दुर्गेश मोहन उनियाल को सह सचिव बनाया गया। प्रांतीय कार्यकारिणी के लिए अनिल कुमार, अखिलेश व राजेंद्र सिंह नेगी को जिम्मेदारी दी गई। कर्मचारियों ने इस मौके पर एक्सग्रेसिया भुगतान शीघ्र करने, बैंक में सामाजिक एवं आर्थिक सुधार एवं पेंशन योजना, नई शाखाओं के नियमानुसार खोलने आदि पर विचार-विमर्श किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें