फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागीरथी नदी में समाया कैंपर वाहन, चालक की मौत, दो महिला मजदूर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से करीब दो किलोमीटर आगे एक कैंपर (वाहन) रविवार देर रात भागीरथी नदी में गिर गया था। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि कैंपर में सवार दो महिला मजदूर लापता हैं। दोनों कोे ढूंढने के लिए प्रशासन ने एसडीआरएफ के साथ रेस्क्यू अभियान सोमवार को भी चलाया, दोनों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भैरवघाटी के पास सीमा सड़क संगठन के ठेकेदार का कैंप है। पिछले कई दिनों से भैरव घाटी और गंगोत्री के बीच हाईवे पर डामरीकरण का कार्य चल रहा है। रविवार देर शाम दो महिला मजदूर ठेकेदार के कैंपर वाहन से भैरव घाटी लौट रहे थीं। तभी कैंपर करीब 200 मीटर नीचे भागीरथी में समा गया। भैरवघाटी के पास अन्य मजदूरों ने इसकी सूचना एसडीआरएफ और हर्षिल थाना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रात को खोज एवं बचाव अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण किसी का पता नहीं चल पाया।
हर्षिल थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह फिर से खोज एवं बचाव अभियान चलाया गया तो खाई से वाहन चालक पवन (30) निवासी हनुमानगढ़ राजस्थान का शव बरामद हुआ, लेकिन कैंपर में बैठी महिला मजदूर सुनीता (20) निवासी झारकोट नेपाल और सरीता (32) निवासी राजापाथार दुमका झारखंड का कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें