उत्तरकाशी। श्री जगन्नाथ दुर्गा मां आदर्श रामलीला समिति की ओर से साल्ड गांव में रामलीला मंचन की 53वीं पुनरावृत्ति की जा रही है। रामलीला का शुभारंभ 16 नवंबर को हुआ। रामलीला के दूसरे दिन रामजन्म हुआ, जबकि तीसरे दिन धनुष खंडन हुआ। चौथे दिन रविवार रात को सीता विवाह और विदाई का मंचन आकर्षण का केंद्र बना। रामलीला में रावण का पात्र लोकेश नौटियाल, कुंभकर्ण के पात्र में संतोष नौटियाल, भिभीषण की भूमिका लाल चंद, नारद मोहन प्रसाद, राम की भूमिका नरेंद्र राणा, लक्ष्मण की भूमिका में शशि भूषण निभा रहे हैं। इस दौरान समिति के अध्यक्ष आनंदमणी, प्रधान राजेश राणा, शिवनारायण नौटियाल आदि शामिल रहे।