फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं का करें ऑन लाइन पंजीकरण और मैपिंग- विनीत कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार ने पीएफएमएस (सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली) को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। सीडीओ ने कहा कि पीएफएमएस के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार से वित्त पोषित योजनाओं का ऑनलाइन पंजीकरण एवं मैपिंग की जानी है। प्रारंभिक तौर पर योजनाओं की मैपिंग व उसके बाद पंजीकरण की कार्रवाई की जानी है।
विज्ञापन

सीडीओ विनीत कुमार ने कहा कि जिला स्तर पर सभी विभाग अपने-अपने विभाग की योजनाओं को ऑनलाइन कर पीएफएमएस पर मैपिंग करे। जिन विभागों की लॉगइन आईडी एवं पासवार्ड नहीं मिले हैं वे अपने निदेशालय स्तर से शीघ्र योजनाओं की मैपिंग करवाएं। मैपिंग एवं पंजीकरण कार्यों में तेजी लाने के लिए नोडल अधिकारी को नियुक्त करने के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी हिमानी स्नेही, सीएमओ कल्पना गुप्ता, उप निदेशक गंगोत्री नेेशनल पार्क श्रवण कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य प्रमोद शुक्ल, परियोजना अधिकारी उरेड़ा मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें