उत्तरकाशी। 26 अक्तूबर से छह नवंबर तक मणिपुर (इंफाल) में आयोजित सब-जूनियर बालिका नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप के लिए आवासीय बालिका फुटबाल क्रीड़ा छात्रावास मनेरा उत्तरकाशी की तीन बालिकाओं का चयन हुआ।
प्रभारी जिला खेल अधिकारी अनुराग आर्या ने बताया कि पूर्व में हल्द्वानी में राज्य की टीम के चयन के लिए ट्रायल हुआ था। चयनित बालिकाओं को 26 अगस्त से 2 सितंबर तक स्पोर्ट्स हॉस्टल हल्द्वानी में विशेष प्रशिक्षण शिविर दिया गया। चयनित खिलाड़ियों में पल्लवी रावत, अदिति परमार और पायल नेगी हैं, जो जीआईसी जोशियाड़ा में पढ़ती हैं। तीनों खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर पर चयन के लिए जिला खेल अधिकारी अनुराग आर्या, डिप्टी खेल अधिकारी निर्मला पंत ने खुशी जताई।