फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाटा सही मिलान न होने पर डीएम ने जिला समन्वयक का एक माह का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं वन विभाग की जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित, वाह्य सहायतित एवं बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत समीक्षा बैठक की। शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रस्तुतीकरण में डाटा का मिलान नहीं होने पर डीएम ने जिला समन्वयक पंकज विजल्वाण का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग द्वारा किए गए कार्यों और गतिविधियों की जानकारी दी तो जिलाधिकारी ने डाटा सूची में भिन्नता पाई। सूची में अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी, एवं बीपीएल के बच्चों को दी जाने वाली नि:शुल्क एनसीईआरटी की किताब, ड्रेस का डाटा सही नहीं मिला। डीएम ने इसके लिए जिम्मेदार जिला समन्वयक पंकज विजल्वाण का एक माह का वेतन रोकने के मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये। साथ ही सूची को क्रास चैक कर तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने को कहा। निजी स्कूलों में बच्चों से अधिक फीस वसूले जाने को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया। कहा कि मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में टास्क फोर्स गठित कर प्राइवेट स्कूलों में स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जीनियस पब्लिक स्कूल पुरोला की विशेष जांच करने के निर्देश सीडीओ को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीएफओ संदीप कुमार, उप निदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क श्रवण कुमार, सीएमओ कल्पना गुप्ता, अर्थ एवं संख्या अधिकारी विरेंद्र पुरी, सुरेश नौटियाल, राजीव शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य, जिला माध्यमिक शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुशवाह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें