फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ के लिए ब्लॉक स्तर पर छह मैदान किये चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। खेल महाकुंभ 2017 के जनपद में आयोजन को लेकर खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडेय ने अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर खेल महाकुंभ आयोजन का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम आशीष चौहान ने बताया कि खेल महाकुंभ में बच्चों को प्रतिभाग करवाने के लिए 15 हजार आवेदन पत्र छपवाकर प्रत्येक विकासखंड में 2500-2500 आवेदन पत्र बीआरसी एवं सीआरसी को बच्चों से भरवाने के लिए भेजे गये हैं, जिसमें 2851 आवेदन पत्र उनके पास जमा हो चुके हैं। जनपद में आयोजन के लिए विकासखंड मुख्यालय के छह खेल मैदान चिह्नित किए गए है, वहीं 36 न्याय पंचायतों में राजकीय इंटर कालेज के मैदानों का चयन किया गया है। खेल महाकुंभ का आयोजन युवा कल्याण, पंचायतीराज, शिक्षा एवं खेल विभाग के सामंजस्य से किया जाना है। खेल महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए युवा कल्याण विभाग को नोडल विभाग नामित किया गया है। इस आयोजन में अंडर 10 से लेकर 35 वर्ष तक के प्रतिभागियों के लिए खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। न्याय पंचायत, विकासखंड, जनपद और राज्य स्तर पर यह प्रतियोगिता आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें