फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरासू-फूलचट्टी मार्ग में पड़ा मलबा बन रहा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे के दोनों तरफ पड़ा मलबा यात्रियों के लिए खतरे का सबब बना हुआ है। धरासू-फूलचट्टी मार्ग के धरासू बैंड से ब्रह्मखाल के हिस्से में 2013 की आपदा के दौरान आया मलबा आजतक नहीं हटाया गया है, जिससे हर समय किसी दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

हाईवे के इस तीन किमी हिस्से में आपदा के दौरान काफी भूस्खलन हुआ था, जिसके बाद राजमार्ग निर्माण खंड ने मार्ग खोलने के नाम पर इन बोल्डरों को सड़क के दोनों तरफ जमा कर दिया था। ग्रामीण प्रेम सिंह रावत के अनुसार सड़क के दोनों तरफ मलबा जमा होने से मार्ग और अधिक संकरा हो गया है। मलबे के टिहरी-देहरादून मार्ग में चल रहे वाहनों के ऊपर भी गिरने का खतरा रहता है। विभाग को कई बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। उधर, राजमार्ग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे ने कहा कि धीरे-धीरे मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें