फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन के बाद समाप्त किया अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने एवं कृषि ऋण माफ करने की मांग को लेकर सीएचसी परिसर में नव क्रांति के प्रदेश संयोजक गजेंद्र सिंह चौहान व किसान संगठन के अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने अनशन पर बैठे, लेकिन एसडीएम के आश्वासन के बाद उन्होंने अनशन समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन

रवाईं घाटी के किसान पिछले करीब तीन वर्षों से क्षेत्र में कृषि ऋण माफ करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि गत तीन वर्षों से नगदी फसल कभी बारिश एवं कभी सूखे की भेंट चढ़ रही है। किसानों ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन न होने एवं चिकित्सकों के पद खाली होने पर रोष व्यक्त किया। दो सूत्री मांग को लेकर नव क्रांति के प्रदेश संयोजक गजेंद्र सिंह चौहान एवं किसान संगठन के अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने ढोल-नगाड़ों के साथ नगर क्षेत्र में जुलूस-प्रदर्शन कर सोमवार से सीएचसी प्रांगण में आमरण अनशन शुरू कर दिया, लेकिन कुछ देर बाद एसडीएम के आश्वासन के बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त कर दिया। एसडीएम शैलेंद्र नेगी ने बताया कि सीमांत एवं पिछड़ा क्षेत्र निधि से अल्ट्रासाउंड मशीन स्वीकृत हो रखी है। डीएम के माध्यम से शासन को इसका प्रस्ताव भेजा गया था, जो कि शासन से स्वीकृत हो गया है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारे लाल हिमानी, राजपाल पंवार, बलदेव भंडारी, दिनेश उनियाल, कर्ण सिंह, भगत राम आदि मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें