उत्तरकाशी। उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के सदस्यों ने मांगों को लेकर 25 सितंबर को देहरादून में रैली निकालने का निर्णय लिया है। संगठन की जिला शाखा की बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। संगठन की जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी नौटियाल ने कहा कि पिछले साल की हड़ताल के दौरान कर्मचारियों को 45 दिनों का मानदेय नहीं दिया गया है। उधर, मानदेय बढ़ाने की मांग भी अभी तक पूरी नहीं की गई है, जिसके विरोध में देहरादून के बाद, 17 नवंबर को दिल्ली में भी रैली की जाएगी। बैठक में सुशीला खत्री, सुमित्रा सोंदाल, संगीता सेमवाल, सीमा सोनी, उर्मिला चौहान आदि मौजूद थे।