फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाया फुलाई थौलु

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। हरिमहाराज हुणेश्वर महादेव नागदेवताए मां खंडद्वारी एवं शंकर देवता के ढोल के सानिध्य में
विज्ञापन

श्री हरिमहाराज, कार्तिकेय बाड़ागड्डी पौराणिक दुधगाडू फुलोई थौलू मुस्टिकसौड़ में धूमधाम से शुरू हुआ। विशिष्ट अतिथि विधायक गोपाल रावत व डीएम आशीष कुमार, पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा ने थौलू का शुभारंभ् किया।
विज्ञापन

विधायक गोपाल रावत ने क्षेत्रीय लोगों को दुधगाडू मेले की शुभकामनाएं देते हुए इसे हर साल भव्य रूप से मनाने के लिए कहा। उन्होंने राइंका मुस्टिकसौड़ में शौचालयों की मरम्मतीकरण और पानी की व्यवस्था के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। मेला परिसर में बहुउद्देशीय शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों की स्टॉल लगाई गई थी। इन स्टॉल में लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। इस मौके पर सीडीओ विनीत कुमार, एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र सिंह नेगी, प्रमुख भटवाड़ी चंदन सिंह पंवार, मेला समिति के अध्यक्ष बाल शेखर नौटियाल, जिला महामंत्री भाजपा विजय संतरी, दुग्ध समिति मातली के अध्यक्ष सुरेंद्र नौटियाल, विजयपाल मखलोगा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें