पुरोला। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष पर गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें युवाओं से मोदी सरकार की नीतियों को गांवों तक पहुंचाने को कहा गया। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अरविंद पंवार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मौजूद उत्तराखंड सहकारिता संघ के अध्यक्ष दान सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश चौहान, पूर्व विधायक राजेश जुवांठा, सतेंद्र राणा, हरीश बिजल्वाण, अंकित रमोला, अनिल पंवार, सतेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।