फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत क्षेत्रों के कार्यों को लेकर डीएम ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जनपद के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तहसील पुरोला एवं जिला मुख्यालय से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सरबडियार, ओसला, गंगाड़, पिलंग एवं जोड़ाव आदि क्षेत्रों के लोगों की समस्या को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों से अपने कार्यों को जिम्मेदारी एवं तय समय से निभाने का आदेश दिया। उन्होंने जनपद में बन रहे सभी सड़क, मोटर पुल, झूला पुल आदि निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम पुरोला मनुज गोयल को निर्देश दिए कि सरबडियार क्षेत्र में जितनी भी पुलिया बनी अथवा बननी है उनकी वस्तु स्थिति एवं स्वीकृृति बनाकर भेजें। क्षेत्र में विद्युत को लेकर वन विभाग एवं विद्युत विभाग को संयुक्त निरीक्षण करवाकर 10 दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने स्कूली बच्चों के समय एवं सुरक्षित आवाजाही के लिए अलग से वाहन लगाने के निर्देश दिए। साथ ही 31 जनवरी 2018 तक की समय अवधि से पूर्व कार्य को पूर्ण करने को कहा। बैठक के दौरान एसडीएम सौरभ असवाल, देवेंद्र नेगी, अनुराग आर्य, डीएफओ संदीप कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें