फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख से अधिक यात्री पहुंचे धाम

Sun, 22 May 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
यमुनोत्री मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए लगी तीर्थयात्रियों की कतारें। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मौसम की मेहरबानी और यात्रा मार्ग में काफी हद तक हुए सुधार के बूते इस बार चार धाम यात्रा की रौनक बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि 14 दिन में ही यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा डेढ़ लाख पार कर गया है। व्यवस्थित ढंग से यात्रा चलने से तीर्थ पुरोहितों और यात्रा कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन


रविवार को 5235 तीर्थयात्रियों ने यमुनोत्री और 7500 ने गंगोत्री धाम के दर्शन किए। जिला मुख्यालय सहित घाटी वाले इलाकों में तापमान 35-36 डिग्री है, लेकिन यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम सहित हर्षिल आदि ऊंचाई वाले इलाकों में पारा 20 डिग्री से कम होने के कारण खुशगवार हुआ मौसम यात्रियों को खूब भा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें