फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया में भी छाई उत्तराखंड की सियासी लड़ाई

Thu, 12 May 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
भाजपा और कांग्रेस के बीच विधानसभा सत्र के दौरान शुरू हुई राजनीतिक लड़ाई सोशल मीडिया भी छाई हुई है। सुप्रीमकोर्ट के निर्देश पर विधानसभा के विशेष सत्र में फ्लोर टेस्ट में बाजी जीतने और फिर सुप्रीमकोर्ट द्वारा बुधवार को राष्ट्रपति शासन हटाए जाने को लेकर सोशल मीडिया में कार्टूनों और व्यंग्य की भरमार हो गई है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया में कही मुख्यमंत्री हरीश रावत को राजा की तरह सिंहासन पर आसीन किया गया है और प्रधानमंत्री मोदी को सामने बैठे हुए दिखाया गया है तो कहीं मुख्यमंत्री हरीश रावत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दौड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

हास्यास्पद पहलू यह है कि सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री हरीश रावत को पुलिस की वर्दी में दर्शाया गया है, जहां उन्होंने पुलिस की वर्दी वाली पैंट पहनने के साथ ही बेल्ट लगा रखा है, लेकिन बदन से कमीज गायब है और वह बनियान में ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को दौड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें