फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है भाजपा की साइलेंट मोड रणनीति!

Sat, 16 Apr 2016 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
सूबे में सरकार के गठन को लेकर भाजपा पूरी तरह से साइलेंट मोड पर काम कर रही है। किसी भी तरह से रणनीति का खुलासा ना हो, इसके पुख्ता इंतजाम किए गए है। मगर सूत्रों की माने तो भाजपा अपनी शक्ति का प्रदर्शन एक बार सदन से पहले राजभवन में करना चाहती है। इसलिए विधायकों का इंतजाम होते ही राजभवन में परेड कराई जाएगी।
विज्ञापन


सरकार गठन की जद्दोजहद में भाजपा ने संख्या बल का इंतजाम करने के लिए पूरा जोर लगाया हुआ है। पूरी रणनीति भूमिगत तरीके से आगे बढ़ रही है। निर्दलियों से बात करने की जिम्मेदारी भी कुछ ऐसे लोगों को दी हैं, जो कि मीडिया से दूर ही रहते हैं। 

सदन से पहले एख और शक्ति प्रदर्शन
इसलिए सारी रणनीति साइलेंट मोड पर तो है, लेकिन लगातार काम हो रहा है। भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि सदन से पहले ही एक और शक्ति प्रदर्शन राजभवन में होना चाहिए। 
विज्ञापन


ताकि सदन में किसी को गड़बड़ करने का मौका ना मिले। ऐसा करने से पार्टी को शुरुआती दौर से ही संख्या बल के साथ ही कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने में मदद मिलेगी।

भगतदा के शाह से मिलने की चर्चाएं
राजनीतिक हलचलों के बीच भगत सिंह कोश्यारी के दिल्ली प्रवास को लेकर भी कयासबाजियों का दौर चल पड़ा है। भगतदा बृहस्पतिवार की शाम दिल्ली पहुंचे। चर्चा है कि भगतदा ने उत्तराखंड के राजनीतिक हालात को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। 

कोश्यारी के एक दो दिन और दिल्ली रहने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस दौरान पार्टी नेताओं से मुलाकात कर उत्तराखंड के राजनीतिक हालात पर चर्चा करेंगे और आगे की रणनीति पर भी विचार विमर्श करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें