फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में चार दिन बंद रहेंगे ग्रामीण बैंक

Fri, 11 Mar 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक - फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की राज्य की 262 शाखाओं में बृहस्पतिवार से दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो जाएगी। ग्रामीण बैंकों में कामकाज अब 14 मार्च से शुरू होगा, क्योंकि 12 मार्च को द्वितीय शनिवार और 13 मार्च को रविवार की छुट्टी रहेगी। 
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले में ग्रामीण बैंकों की 38 शाखाओं में कार्यरत 200 कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हो जाएंगे। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक अधिकारी कर्मचारी संगठन के क्षेत्रीय सचिव विजय भंडारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुख्य शाखा के सामने सभा होगी।

उन्होंने बताया कि बैंककर्मी ग्रामीण बैंक संशोधन अधिनियम वापस लिया जाए, अनुकंपा में नियुक्ति का आदेश लागू जाए, पेंशन और पीएफ भी अन्य बैंकों की तरह दिया जाए, 10वें वेतन समझौते को लागू किया जाए, वेतन भत्ते और अन्य लाभों में समानता लागू की जाए, मित्रा कमेटी की रिपोर्ट को रद्द किया जाए, ग्रामीण बैंकों में आउटसोर्सिंग से नियुक्ति बंद की जाए, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय भंडारी ने कहा है कि बैंकों की हड़ताल से करीब 400 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें