फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे प्राधिकरण पर भड़के लोग

Fri, 11 Mar 2016 12:28 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। दूधाधारी और भूपतवाला क्षेत्र में हाईवे बनने के बाद किनारे बने गड्ढों को नहीं भरने पर महानगर व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। व्यापारियों ने महानगर अध्यक्ष सुनील सेठी की अगुवाई में भूपतवाला में प्रदर्शन किया। जल्द गड्ढे न भरे जाने पर डीएम कैंप कार्यालय में धरना दिए जाने की चेतावनी दी।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रदर्शन करते हुए सुनील सेठी ने कहा कि हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान कार्यदायी संस्था की ओर से दो माह पूर्व सड़क के किनारे पांच-पांच फुट गहरे गड्ढे खोद दिए गए। स्थानीय व्यापारियों के कहने के बावजूद गड्ढे नहीं भरे जा रहे हैं। गड्ढों में पेयजल लाइन का लीकेज होने से इन गड्ढों के गिरकर कई लोग घायल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि नेशनल हाईवे प्राधिकरण की ओर से जल्द ही गड्ढे भरे नहीं जाते हैं तो महानगर व्यापार मंडल डीएम कैंप कार्यालय के बाहर धरना देगा।
महानगर कार्यवाहक अध्यक्ष पूरण पांडेय ने कहा कि कार्यदायी संस्था की ओर से कई लोगों के घरों के पेयजल कनेक्शन तोड़ दिए गए थे, अब कनेक्शन जुड़वाने के लिए लोग जल संस्थान और हाईवे अथोरिटी के अधिकारियों के चक्कर लगवा रहे हैं। लोगों को प्राइवेट पलंबर से अपने घरों के पेयजल कनेक्शन जुड़वाने पड़ रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में कवि प्रसाद शर्मा, विक्कल राठी, बाबी बंसल मुकेश मनोड़ी, महंत रामेश्वरानंद, अमित पुरी, कमल पांडे, राजेश कुमार, कपिल कुमार, यश ललवानी, मनीष जैन, कृष्ण चौहान, कुंवर पाल सिंह, राहुल सिंह, अमन पांडे, सहदेव रावत, विनोद गिरि, भूदेव शर्मा, अनुपम त्यागी आदि थे। -
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें