फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा अपडेटः लगातार बढ़ रही है लापता लोगों की संख्या

Thu, 11 Jul 2013 11:44 AM IST
देहरादून/इंटरनेट डेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में हुए भंयकर जल प्रलय के जख्म अभी भी हरे हैं। आपदा में लापता लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही कर्णप्रयाग में बुधवार देर रात बारिश हुई, लेकिन किसी अनहोनी की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन


पढ़े, उत्तराखंड आपदा की खबरों की विशेष कवरेज

बुधवार को आपदा में लापता लोगों की कुल की संख्या 3975 थी, जो गुरुवार को 5300 की संख्या को पार कर गई। इसके साथ ही लापता लोगों की सूची में यूपी के लोगों की संख्या गुरुवार को सात सौ पचास से बढ़कर करीब 2098 हो चुकी है।

जानें, कैसे कैग रिपोर्ट को गंभीरता से न लेने पर हुई तबाही..

कर्णप्रयाग में बुधवार देर रात हल्की बारिश हुई, बृहस्पतिवार सुबह से ही यहां धूप खिली हैं। कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग नलगांव में छोटे वाहनों के लिए खुल गया है। नारायणबगड़ तक हल्का वाहन यातायात जारी है। इसके साथ ही कर्णप्रयाग-नैनीताल राजमार्ग और ऋषिकेश-जोशीमठ पर यातायात सुचारू है।
विज्ञापन


आसमान साफ, धूप खिली
आज रुदप्रयाग में थोड़ी राहत है। यहां आसमान साफ है और धूप खिली है। गोपेश्चर में भी मौसम साफ बना हुआ है, लेकिन यहां ऊंची चोटियों पर बादल छाएं हैं।

पढ़िए, केदारनाथ में रात को सुनाई देती हैं भयानक आवाजें...

नई टिहरी में सुबह से बादल छाए रहने से बारिश के आसार हैं। इतना ही नहीं टिहरी बांध की झील का जलस्तर आरएल 786.75 मीटर पहुंच गया है। चंबा-ऋषिकेश, चंबा-धरासू, नई टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर यातायात जारी है।
विज्ञापन


खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें