फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई जगह करेंगे जिंदगी की शुरुआत

Mon, 29 Jul 2013 08:12 AM IST
गोपेश्वर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
24 जुलाई की सुबह तक गुलजार तेफना गांव में अब खामोशी पसरने लगी है। यहां ग्रामीणों के घर, गौशाला और खेती तबाह होने के बाद ग्रामीण अपने घरों को छोड़ अन्यत्र ठौर ढूंढने लगे हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा की हर अपडेट के लिए क्लिक करें

अभी तक गांव के करीब 12 परिवार गांव छोड़  अन्यत्र जा चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है पानी के उस काल रूप को देखने के बाद अब गांव में रहने की हिम्मत हम नहीं कर पाएंगे। जब हमारा सब कुछ लुट गया है और हमें नए सिरे से शुरूआत करनी है, तो हम अब नई जगह पर ही नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे।

तेफना गांव से अपने परिवार के साथ मंगरोली में रह रहे प्रेम सिंह का कहना है कि गदेरे का रुख अब गांव की ओर हो गया है, जिससे यहां रहना मुनासिब नहीं है। 24 जुलाई को तेफना-बांतोली गांव के पास से गुजर रहे गदेरे में बादल फटने से दोनों गांवों में काफी मची थी। तब से तेफना के बच्चे गदेरे में आए उफान को देखकर डरे हुए है।
विज्ञापन


गांव छोड़ना मजबूरी
बच्चे नींद में उठकर बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगते हैं। ऐसे में गांव छोड़ना मजबूरी बन गया है। गांव के ही बल्लू लाल परिवार के पांच सदस्यों के साथ आपदा के बाद से खानाबदोशों की तरह कभी एक रिश्तेदार तो कभी दूसरे के घर शरण ले रहा है। उसका कहना है कि अब गांव जाने से भी डर लगता है। जो पानी का रूप देखा था, उसे देखने के बाद गांव में रहने की हिम्मत नहीं जुट पा रही है। ऐसे ही तेफना गांव के 12 परिवार अब अपने गांव को छोड़कर अन्यत्र जाने लगे हैं।
विज्ञापन


खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें